बहराइच: पेड़ से गिरे किशोर के हाथ में आरपार हो गया सरिया, डॉक्टरों ने आपरेशन कर निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के कल्पीपारा में पेड़ पर चढ़ा किशोर नीचे गिर गया। जिससे पेड़ के नीचे स्थित सरिया उसके दाएं हाथ में घुस कर बाहर निकल गया। किशोर तड़पता रहा। गलैंडर मशीन से किशोर के हाथ का सरिया काटकर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां आपरेशन के बाद उसके हाथ से सरिया निकाला गया।

दरगाह थाना क्षेत्र के कल्पीपारा निवासी शिवा (15) पुत्र राम गोपाल गुरुवार शाम को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था। तभी वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर गया। वहां पहले से कुछ सरिया जमीन में लगी हुई थीं। जमीन पर गिरते ही सरिया शिवा के दाएं हाथ में घुसकर आरपार हो गया। किशोर वहीं पर रोने लगा। 

किशोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सभी ने ग्लैंडर मशीन से सरिया काटकर हाथ को अलग किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां पर इमरजेंसी ओटी में सर्जन डॉक्टर आरके बसंत, डॉक्टर शिव मगन, डॉक्टर शिल्पी कनौजिया, डॉक्टर देवेश, डॉक्टर मनोज चौधरी की टीम ने सफल ऑपरेशन कर शिवा के हाथ में घुसे सरिया को बाहर निकाला। डॉक्टर शिल्पी कनौजिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधा न होती तो शिवा को लखनऊ रेफर करना पड़ता।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी संस्थापक कांशीराम को दी श्रद्धाजंलि, जानिए क्या कहा?

संबंधित समाचार