यात्रीगण कृपया ध्यान दें, Holi के त्योहार पर कानपुर सेंट्रल से काशी-मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन, अब परदेशियों को घर पहुंचने में होगी आसानी

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में काशी-मुंबई के लिए होली स्पेशल ट्रेन

कानपुर, अमृत विचार। काशी और मुंबई का सफर होली पर आसान होगा। रेलवे ने त्योहार पर भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। मुंबई सेंट्रल और बनारस एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे 20 व 22 मार्च को लगेंगे। जिससे त्योहार पर घर आने वाले परदेशियों को आसानी होगी। 

ट्रेन नंबर 09183 मुंबई सेंट्रल से बनारस के लिए होली स्पेशल ट्रेन 20 मार्च बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 22.50 बजे निकलेगी। जो बोरीवली, पालघर, वापी, बलसाड, सूरत, वड़ोदरा से होकर कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी के रास्ते होते हुए गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर 02.25 बजे पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद लखनऊ, रायबरेली, अमेठी के रास्ते बनारस पहुंचेगी।

इसी तरह 09184 बनारस से मुंबई सेंट्रल होली स्पेशल 22 मार्च शुक्रवार को बनारस से 14.30 बजे निकलेगी। जो भदोही, जंघई, मां वेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली से होकर कानपुर सेंट्रल पर 22.20 बजे पहुंचेगी। यहां से निकलकर कन्नौज, फर्रुखाबाद, भोगांव, मैनपुरी से होते आगरा फोर्ट, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर होते मुंबई पहुंचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी के चार, एलएसएलआरडी का एक तथा जनरेटर सह लगेज यान के एक कोच सहित 16 कोच लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: जुमे की नमाज को लेकर शहर में अलर्ट...सड़कों पर खाकी मुस्तैद, संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर रही मार्च

संबंधित समाचार