डंपिंग यार्ड में फेंकी चॉकलेट के लिए लूट, कचरे से बीनकर घर ले गए लोग, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां डंपिंग यार्ड में फेंकी गई एक्सपायरी चॉकलेट और टॉफियों को लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कचरे के ढेर में पड़ी चॉकलेट-टॉफियों को बीनने के लिए लोगों में होड़ मच गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डंपिंग यार्ड में किसी कंपनी ने अपना एक्सपायर्ड माल ट्रक में भरकर फेंका था। खराब होने के कारण कंपनी ने बड़ी मात्रा में चॉकलेट और टॉफियों को कचरे में डंप कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके के लोग डंपिंग यार्ड पहुंच गए।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कचरे के ढेर पर सैकड़ों लोग टूट पड़े हैं। कोई हाथों से तो कोई पॉलीथिन और बोरों में भर-भरकर एक्सपायरी चॉकलेट और टॉफियां बीन रहा है। 

वीडियो में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी कचरे से टॉफियां उठाकर घर ले जाते नजर आ रहे हैं।सबसे बड़ी चिंता सेहत को लेकर है। एक्सपायरी डेट निकल चुका कोई भी खाद्य पदार्थ खाने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। लेकिन जागरूकता की कमी के चलते लोग इसे मुफ्त का सामान समझकर घर ले गए। 

फिलहाल यह वीडियो कहां का है और किस कंपनी ने माल फेंका है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले को लेकर प्रशासन और खाद्य विभाग की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि अगर यह सामान नष्ट करना था तो कंपनी को इसे इस तरह खुले में नहीं फेंकना चाहिए था, बल्कि प्रॉपर तरीके से नष्ट करना चाहिए था।

ये भी पढ़ें : 
गाजियाबाद : सड़कों पर भरा बरसात का पानी, ऑटो पलटी; बाल बाल बचे लोग 

संबंधित समाचार