Kanpur: जुमे की नमाज को लेकर शहर में अलर्ट...सड़कों पर खाकी मुस्तैद, संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर रही मार्च

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में जुमे की नमाज को लेकर शहर में अलर्ट

कानपुर, अमृत विचार। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद रमजान के पहले जुमे को देखते हुए शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई। शुक्रवार को ड्रोन और बॉडीवार्न कैमरे से पुलिस कर्मी निगरानी कर रही है। सुबह से लेकर दोपहर तक मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न हुई।

नमाज को लेकर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स भी तैनात रही। इतना ही नहीं, पहले जुमे पर पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, पुलिस लाइन की फोर्स और थाने के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ अति संवेदनशील और संवेदनशील इलाकों के धार्मिक स्थलों के पास सीसीटीवी चेक से निगरानी की जा रही है। किए गए हैं। 

Masjid

कर्मी बॉडी वार्न कैमरे पहनकर ड्यूटी

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि पुलिस कर्मी बॉडी वार्न कैमरे पहन कर ड्यूटी कर रहे। कमिश्नरेट के सभी धर्मगुरुओं से बात करके खुले स्थान या सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने को कहा गया है। धर्मगुरुओं ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर पर तकरीर में बताया है कि सीएए कानून नागरिकता देने के लिए है, न कि लेने के लिए। पुलिस के अनुसार अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है। सर्विलांस टीम अफवाह और भ्रामक जानकारी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: CSJM यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के कार्यकर्ता धरने पर बैठे...इन मांगों को लेकर कर रहे नारेबाजी

संबंधित समाचार