मीरजापुर: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक बोलेरो और बाइक में टकराया, तीन की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास शुक्रवार को चीनी लादकर घाटी में नीचे उतरते समय ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक आगे चल रही बोलेरो से टकरा गई। टक्कर से बोलेरो पलट गई। ट्रक आगे चल रही बाइक से टकराते हुए बड़का मोड़ घुमान के पास पलट गया। घटना में बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हुए हैं जबकि बाइक पर सवार दो बालिका व उसकी मां की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में भर्ती करवाया। जहां गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गूढ़ निवासी नरेंद्र शुक्ला अपनी बोलेरो गाड़ी से परिवार सहित गैपुरा, मीरजापुर के नदिनी गांव अपनी बेटी पारो पाठक के घर जा रहे थे कि जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान से दो सौ मीटर पहले पहुंचे तो पीछे से महाराष्ट्र के लातूर जिले से चीनी लादकर आ रहे ट्रक का घाटी में अचानक ब्रेक फेल हो गया। ट्रक ने अनियंत्रित होकर बोलेरो में टक्कर मार दिया जिससे बोलेरो पलट गई। इसके बाद ट्रक ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक डिवाइडर में टकरा गई। घटना में 27 वर्षीय बाइक चालक दूधनाथ उर्फ गोविंद मौर्य निवासी मिसिरगवां थाना हनुमना जिला मऊगंज, बाइक पर पीछे बैठी मौसेरी बहन 28 वर्षीया  सविता उर्फ कंचन मौर्या पत्नी फूलचंद निवासी गुर्गी थाना हलिया और उसकी तीन वर्षीया बेटी अनुष्का की जिला अस्पताल में मौत हो गई है। 

1 - 2024-03-15T161335.9072 - 2024-03-15T161444.208

वहीं गंभीर रूप से घायल छह वर्षीया पुत्री उषा का उपचार मंडलीय चिकित्सालय में चल रहा है। बताया जा रहा है कि हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव निवासी सविता अपनी दो बेटियों के साथ अपनी मौसी के घर मध्य प्रदेश के मिसिरगवां गांव में बीते 11 मार्च को शादी समारोह में गई थी। जहां शुक्रवार दोपहर मौसेरे भाई गोविंद के साथ बाइक से अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपने घर गुर्गी जा रही थी कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। वहीं बोलेरो में सवार 50 वर्षीय नरेंद्र शुक्ला उनकी 47 वर्षीया पत्नी सीता शुक्ला 16 वर्षीया पुत्री अंतिमा व 10 वर्षीया पुत्री पायल तथा बोलेरो चालक अतुल चर्तुवेदी घायल हो गए। सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में उपचार करवाया गया बोलेरो में सवार सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।  

ट्रक चालक 50 वर्षीय मारूति बापूराव बेकरे बाल बाल बच गया है, जबकि ट्रक में सवार 25 वर्षीय खलासी ओमकार निवासी हरंगूल जिला लातूर महाराष्ट्र को गंभीर चोटें आई हैं जिसे उपचार हेतु मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविन्द कुमार सरोज ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी बाइक चालक गोविंद मौर्य उसकी मौसेरी बहन सविता और उसकी छह वर्षीया बेटी अनुष्का की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई है। हादसे कुल दस लोग घायल हुए हैं जिनमें तीन की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल एक बालिका और ट्रक खलासी का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।अन्य घायलों की हालत सामान्य है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: हंडिया के बाद अब घूरपुर में अफीम की खेती करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका