कासगंज: विकास की भेंट चढ़ रही हरियाली, राज्यमार्ग के लिए काटे जा रहे पेड़

कासगंज: विकास की भेंट चढ़ रही हरियाली, राज्यमार्ग के लिए काटे जा रहे पेड़

कासगंज, अमृत विचार: किसी ने ठीक ही कहा है कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है, तभी तो विकास के लिए हरियाली खोनी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए सड़क किनारे खड़े पेड़ काटे जाने लगे हैं। दो हजार से अधिक पेड़ काटे जाएंगे। हालांकि एक ऐसा लक्ष्य तय किया है कि इन पेड़ों के सापेक्ष पौध रोपण अन्य क्षेत्र में भी किया गया जाएगा। जिससे पर्यावरण संरक्षित रहे। 

वर्ष 2018 में फोर-लेन सड़क निर्माण के लिए कासगंज-सोरों मार्ग पर चार हजार पेड़ काटे गए थे। इन पेड़ों के कटने के बाद सेटेलाइट से कासगंज का ग्रीन कवर गायब हो गया था। एक बड़ी मुहिम छेड़ी गई। जिले में गंगा और भागीरथ वन स्थापित किए गए, तब बमुश्किल से सेटेलाइट पर ग्रीन कवर वापस लौटा। अब 520बी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शुरू हुआ है। 

मथुरा-बरेली के बीच बाया कासगंज यह निर्माण हो रहा है। इसके लिए कासगंज जिले में एक बार फिर हरियाली भेंट चढ़ेगी। विकास के लिए पर्यावरण पर खतरा मंडराएगा। यहां हरे पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। दो हजार से अधिक हरे पेड़ काटने का लक्ष्य तय किया गया है। यह पेड़ कट जाएंगे तो निश्चित ही पर्यावरण असंतुलित होगा। हालांकि दावा किया गया है कि इन पेड़ों के सापेक्ष एक बड़े क्षेत्र में पौध रोपण किया जाएगा और राष्ट्रीय राजामर्ग बनने के बाद मार्ग के किनारे भी फल, फूल, औषधि के पौधे लगाए जाएंगे। जो वृक्ष बनकर पर्यावरण को संरक्षित करेंगे। 

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने की अपेक्षा राजमार्ग प्राधिकरण ने की। उसी के सापेक्ष पेड़ काटे जा रहे हैं। इन पेड़ों के काटे जाने के बाद अन्य स्थान पर पौध रोपण होगा--- तपिस माहिर, डीएफओ।

यह भी पढ़ें- कासगंज: पोलिंग बूथ बदले जाने से ग्रामीण नाराज, लोकसभा चुनाव के मतदान बहिष्कार का ऐलान

ताजा समाचार

मुरादाबाद : अब पढ़ाई के दौरान ही बच्चे सीख सकेंगे रोजगार के हुनर
लखीमपुर खीरी: शारदानगर और ओयल में फंदे पर लटके मिले दो युवकों के शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मुरादाबाद : स्कूल में दाखिला कराने से पहले जान लें यू -डायस नंबर, बिना नंबर के नहीं होगा अगली कक्षा में प्रवेश
Lok Sabha Elections 2024: BJD, BJP, कांग्रेस में कालाहांडी में बदलाव का श्रेय लेने की मची होड़, नए चेहरे उतारे 
Stock Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल  
'हमें और कदम उठाने की जरूरत', ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने घरेलू हिंसा को बताया 'राष्ट्रीय संकट'