कासगंज के साहित्यकार और डीएम बने आयोग के सदस्य, बधाइयों का सिलसिला शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोरोंजी, अमृत विचार: जिले के साहित्यकार शिक्षाविद एवं तत्कालीन डीएम को सफलता मिली है। उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का सदस्य बनाया गया है। दोनों को सदस्य नामित होने पर बधाइयां दी गई हैं। सोशल मीडिया पर दिन भर बधाइयों का दौर चला। जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धी मानी गई है। 

डा. राधाकृष्ण दीक्षित बनें सदस्य 
जिले के साहित्यकार एवं शिक्षाविद डा. राधाकृष्ण दीक्षित मूलरूप से कस्बा के सोरों के रहने वाले हैं। वे कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय में प्रवक्ता हैं। लंबे समय से वह नमामि गंगे के संयोजक हैं और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बौद्धिक विभाग प्रमुख हैं। उन्हें एक अच्छे मंच संचालक के रूप में भी जाना जाता है। उनका चयन सरकार ने शिक्षा सेवा चयन आयोग में किया है। 

आरपी सिंह रहे हैं कासगंज के डीएम 
लखनऊ में रह रहे आईएएस आरपी सिंह पिछले ही दिनों चित्रकूट मंडल के कमिश्नर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे कासगंज में डीएम रह चुके हैं। कासगंज के लोगों के प्रति उनका जुड़ाव बहुत रहा। यहां से स्थानांतरण होने के बाद जब वह लखनऊ पहुंचे तब भी कासगंज के तमाम लोग उनसे मिलने लखनऊ पहुंचते थे। अब उन्हें सदस्य बनाया गया है तो कासगंज जिले के तमाम सोशल ग्रुपों पर उनके फोटो साझा कर उन्हें बधाई दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी करीब 100 लोगों की हालत, गांव में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार