Kanpur Dehat: घर से निकलने का नहीं था रास्ता, प्लॉट से निकलते समय गुप्तांग में लगी सरिया...मौत, परिजनों ने हाईवे किया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में गुप्तांग में सरिया लगने से युवक की मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सोम नगर स्थित प्लॉट की सरिया युवक के गुप्तांग में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। 

परिजनों ने रास्ते की मांग को लेकर शव को कानपुर-झांसी हाईवे में रखकर करीब पौन घंटे तक हंगामा करते हुए जाम लगाया। एसडीएम व पुलिस ने रास्ता दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।

पुखरायां कस्बा के सोमनगर निवासी सिद्धार्थ कुमार उर्फ बेटू ने बताया कि उनका भाई का लड़का किशन कुमार (23) पुत्र हरीशंकर पुलिस की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। उसके सोमनगर स्थित घर से निकलने के लिए कहीं से रास्ता नहीं है।

ऐसे में दूसरे के प्लॉट से वहां के रहने वाले लोगों का आना जाना होता है। कस्बा की लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जाते समय गुरुवार शाम को प्लाट के बाउंड्री से निकलते समय अचानक सरिया गुप्तांग में घुस गई। जिससे किशन घायल हो गया। 

जानकारी होने परिजन पर घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट ले जा रहे थे। तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी पर मृतक की मां राधा देवी, भाई सिद्धार्थ कुमार, रवि, कन्हैया आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के रास्ते की मांग को लेकर झांसी-कानपुर हाईवे में शव रखकर जाम लगा दिया।

जानकारी पर एसडीएम सर्वेश कुमार व कोतवाल अंजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर रास्ता दिलाने का आश्वासन देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं करीब पौन घंटे तक जाम लगे रहने से वाहनों की कतार लग गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- UP: एंटी करप्शन टीम ने CSA के लिपिक को छह हजार की रिश्वत लेते पकड़ा...पेंशन की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांग रहा था रुपये

संबंधित समाचार