Holi 2024: होली को लेकर मिलावटखोर सक्रिय...सेहत बिगाड़ सकते रंगीन चिप्स-पापड़, सावधान रहकर बाजारों से करें खरीदारी
फतेहपुर में होली को लेकर मिलावटखोर भी हुए सक्रिय
फतेहपुर, अमृत विचार। रंगों के त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं मिलावटखोर भी सक्रिय हैं। आकर्षक दिखने वाले रेडीमेड चिप्स पापड़ आपकी सेहत में खराब असर डाल सकते हैं। कम लागत में अधिक मुनाफे को मिलावटखोर केमिकल का प्रयोग कर रहे हैं।
होली नजदीक आते ही बाजार में रेडीमेड पापड, चिप्स, कचरी बेचने वालों की बाढ़ सी आ गई है। औषधि प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की उदासीनता मिलावटखोरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता नजर आ रहा है।
होली पर गुझिया के साथ साथ आलू के चिप्स, पापड़, कचरी, बनाने की परंपरा है। पुराने दौर में होली की तैयारियां लगभग एक माह पहले से होने लगती थीं। लोग आलू लाकर खुद चिप्स व पापड़ बनाते थे। लेकिन अब आधुनिकता के दौर में अधिकांश लोग घरों में चिप्स पापड़ न बना कर रेडीमेड खरीद रहे हैं।
इसी का फायदा उठाते हुए मिलावटखोर मानक विहीन समाग्री मिलाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। मामले में डाक्टर रघुनाथ सिंह का कहना रहा कि केमिकल युक्त एवं विभिन्न प्रकार के रंगों को डालकर बनाई गई खाद्य सामग्री के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जो घातक भी साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Holi 2024: उन्नाव में होली आने से पहले तैयारियां शुरू...मेहमान नवाजी के लिए परंपरागत चीजों को किया जा रहा तैयार
