Holi 2024: उन्नाव में होली आने से पहले तैयारियां शुरू...मेहमान नवाजी के लिए परंपरागत चीजों को किया जा रहा तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में होली पर महिलाएं चिप्स, पापड़ व कचरी बनाने में जुटी

उन्नाव, अमृत विचार। दिन बीतने के साथ उत्साह व उमंग का पर्व होली नजदीक आती जा रही है। इसलिए घरों की महिलाएं मेहमाननवाजी के लिए चिप्स, पापड़ व कचरी तैयार करने में व्यस्त हैं। इसके लिए उन्हें घंटों कड़ी धूप में बिताने पड़ रहे हैं।

बता दें कि इस बार 24 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा, जबकि अगले दिन यानी 25 मार्च को रंग खेला जायेगा। इस तरह अब होलिकोत्सव में सिर्फ नौ दिन शेष रह गये हैं। इसलिए अब महिलाओं ने त्योहार पर बधाई देने घर पहुंचने वालों की मेहमाननवाजी की तैयारियां तेज कर दी हैं। 

इसके लिये वह घरों की साफ-सफाई करते हुये मेहमानों के सामने सजाने के लिये चिप्स व पापड़ आदि बना रही हैं। इन दिनों सुबह से ही चटक धूप निकल आती है, जिससे समय बीतने के साथ धूप में समय बिताना दुश्वार गुजरने लगता है। 

इसके बावजूद 10-11 बजे तक घरेलू कामकाज में व्यस्त रहने वाली महिलाएं भरी दोपहर तेज धूप में तपते हुये आलू, चावल व साबुदाना आदि से खाने की वस्तुएं तैयार करती रहती हैं। शहर के रेलवे स्टेशन के समीपवर्ती मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों की आवाजाही बनी रहती है। 

इसलिये चिप्स, पापड़ व कचरी बनाने के बाद महिलाओं को इनकी रखवाली के लिये भी छतों पर समय बिताना पड़ता है। हालांकि गृहणियां धूप की परवाह न करते हुये खुशी-खुशी मौसम की मार बर्दास्त कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- UP: ANM Student की हत्या...सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही, न उसकी जान

 

संबंधित समाचार