NHM: वेतन मिलने की तारीख बदली, कर्मचारियों को इस महीने 20 को मिलेगा पैसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। एनएचएम कर्मचारियों को मार्च महीने में होली से पहले यानी की 20 मार्च तक वेतन देने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। यह आदेश मिशन निदेशक ने जारी किया है।

दरअसल, 24 व 25 मार्च को होली पर्व होने और वित्तीय वर्ष 2023-24 के समाप्ति के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के 20 मार्च तक वेतन दे दिया जाये। यह वेतन 18 मार्च तक की उपस्थिति के आधार पर देने को कहा गया है।  

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने इससे संबंधित पत्र सभी जनपदों के अधिकारियों को भेज दिया है। मिशन निदेशक के इस आदेश पर संयुक्त स्वास्थ्य राष्ट्रीय मिशन कर्मचारी संघ ने मिशन निदेशक के इस कार्य को स्वागत योग्य बताया है। संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया है कि सरकार के इस कदम से संविदाकर्मी अपना त्योहार मना सकेंगे। उन्होंने बताया कि हर महीने की सात तारीख को संविदा कर्मचारियों को वेतन मिल जाता है, लेकिन त्योहार की वजह से वेतन जल्दी मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें: World Sleep Day: शरीर के आकार से जानिये बीमारी, सड़क दुर्घटना का कारण हो सकते हैं खर्राटे

संबंधित समाचार