बहराइच: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। जरवल रोड थाने से ड्यूटी कर वापस जा रहे होमगार्ड की शुक्रवार शाम को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के चिलवा गांव निवासी श्रीधर बाजपेई (57) जरवल रोड थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी जरवल रोड थाने में लगी हुई थी। 

शुक्रवार को वह ड्यूटी कर वापस अपने घर बाइक से जा रहे थे। बढौली पड़ाव गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक होमगार्ड की अभी तीन साल ड्यूटी बची थी। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अम्मा क्या हाल है, पेंशन मिलती है.., बुजुर्ग महिला को पैदल देख डीएम ने रुकवाई गाड़ी, घर तक छोड़ा

 

 

संबंधित समाचार