भाजपा ने बेईमानी से जीती थी बदायूं लोकसभा सीट- शिवपाल सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

बदायूं, अमृत विचार: बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने प्रचार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को वह सहसवान विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां पत्रकारों से बात की। उन्होंने उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। पिछले चुनाव में भाजपा ने बेइमानी करके सीट जीती थी। वह संगठन के आदमी हैं। उन्हें बड़ी जीत के लिए यहां भेजा गया है। भाजपा विपक्ष में जिसे मजबूत समझती है उसके खिलाफ ईडी और सीबीआई की जांच बैठा दी जाती है। 

उन्होंने कहा कि गुरुवार से चुनाव शुरू किया है। जनता सड़क पर उतर आई है। धर्मेंद्र यादव के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। सोचा भी नहीं था कि वह यहां से चुनाव लड़ेंगे। अब संगठन ने यहां भेजा है। भाजपा को उत्तर प्रदेश से हराकर भेजना है।

उनके बेटे आदित्य यादव के साथ हमेशा साथ चलने के बारे में कहा कि वह चाहते हैं कि युवा संघर्ष सीखें। भाजपा काम नहीं करती झूठ ही बोलती रहती है। पूर्व मंत्री व सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा के सपा द्वारा मुसलमानों को कमजोर करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुसलमान हमेशा से सपा कर रहा है। इस चुनाव में भी सपा का है।

मुसलमान आज दिक्कत में है। धर्मनिरपेक्ष राज्य में भी भाजपा हिंदू-मुस्लिम करती है। मुसलमान क्या विदेशी हैं। आजम खां पर झूठी रिपोर्ट लिखाकर कार्रवाई की। जो भी मजबूत होता है भाजपा उसपर जांच बैठा देती है। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उनके लिए खजाना खोल दिया गया। जबकि मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा कर दी। आज लोग भ्रष्टाचार और महंगाई से परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- बदायूं: सपा प्रत्याशी के काफिला में पहुंचे जेबकतरे, कई लोगों पर हाथ किया साफ

संबंधित समाचार