बदायूं: 5 साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बदायूं, अमृत विचार: थाना कुंवरगांव क्षेत्र में बेर दिलाने के बहाने पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। एक किशोर ने पांच साल के मासूम लड़के के साथ कुकर्म किया। पीड़ित ने घर जाकर माता-पिता को बताया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया।
मामला थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव का है। शुक्रवार दोपहर गांव निवासी 13 साल का एक किशोर पांच साल के मासूम के पास आया। उसे पेड़ से बेर तोड़कर खिलाने का लालच दिया और अपने साथ गांव के बाहर एक खेत में ले गया। जहां मासूम का मुंह बंद कर दिया। उसके साथ कुकर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से चला गया। कुछ समय के बाद मासूम अपने घर पहुंचा।
अपनी मां को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर उसके पिता खेत से घर पहुंचे। मासूम रो रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची। पीड़ित के माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। पति की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी के खिलाफ कुकर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की।
गांव में चर्चा आम हो गई। आरोपी गांव से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना कुंवरगांव के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पांच के साल के बच्चे के साथ कुकर्म की घटना हुई थी। तहरीर प्राप्त होने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- भाजपा ने बेईमानी से जीती थी बदायूं लोकसभा सीट- शिवपाल सिंह
