बहराइच में बड़ा हादसा, लेजर रिसॉर्ट की छत गिरी-आठ मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच सीतापुर मार्ग पर स्थित लेज़र रिसॉर्ट में शुक्रवार को निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से छत भी गिर गई। जिसके नीचे आठ श्रमिक दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए हैं। जबकि दो उसी मलबे में दबे पड़े हैं। जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है।

कोतवाली देहात के गजपतिपुर गांव में बहराइच सीतापुर मार्ग पर लेजर रिसॉर्ट स्थित है। यह होटल जिले के डॉक्टर अनिल केडिया का है। लेकिन संचालन किसी और के द्वारा किया जा रहा है। होटल में इस समय एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार रात को छत पड़ रही थी। जिसमें लखनऊ के भी लोग लगे हुए थे। लखनऊ से छत ढलाई के लिए मशीन लेकर आए संजय गुप्ता ने बताया कि छत ढलान के दौरान एक बल्ली गिरी। इसके बाद छत गिर गई। जिसके नीचे कोतवाली देहात के चेतरा सबलापुर निवासी राहुल वर्मा पुत्र मोहन लाल वर्मा, श्रावस्ती जिले के उत्तमापुर निवासी राहुल चौहान पुत्र मेवालाल समेत आठ लोग दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। 

35 (81)

मलबे में रिसिया थाना क्षेत्र निवासी श्रमिक नसीब पुत्र मुख्तार,जोगेंद्र पुत्र प्यारेलाल दबे हुए हैं। जिनको बाहर निकालने के लिए जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, एसडीएम महसी, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, कोतवाली देहात और फखरपुर थाने की पुलिस पहुंच गई है। जिला अस्पताल में कोतवाली नगर की पुलिस घायलों का इलाज करवाने में लगी है। चौकी के सिपाही अखिलेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में दो श्रमिक भर्ती हुए हैं।

ये भी पढ़ें -बहराइच: गेरुआ नदी में छोड़े गए कुकरैल से आए 150 घड़ियाल,करते दिखे मस्ती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका