गोंडा: दो SDM का हुआ तबादला, एसडीएम सदर रहे सुशील कुमार भेजे गए तरबगंज, अवनीश त्रिपाठी को यहां मिली नई तैनाती?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। आदर्श आचार संहिता के लागू होने से ठीक पहले जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जिला सदर, तरबगंज व करनैलगंज तहसील के उपजिलाधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में एसडीएम सदर रहे सुशील कुमार को एसडीएम न्यायिक तरबगंज के पद पर भेजा गया है। 

वहीं बागपत से ट्रांसफर होकर जिले में आए पीसीएस अधिकारी अवनीश त्रिपाठी को सदर तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। उपजिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव को उपजिलाधिकारी करनैलगंज बनाया गया है जबकि उपजिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार को उपजिलाधिकारी तरबगंज बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: चिकित्सक नहीं आए तो कर्मचारी ने कर दिया आपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों की हो गई मौत, स्वास्थ्य विभाग ने साधी चुप्पी!

संबंधित समाचार