मुरादाबाद में CM Yogi बोले- डबल इंजन की सरकार सपने नहीं...हकीकत बुनती है, तभी सब मोदी को चुनते हैं

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुद्धि विहार स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि होली के पहले 513 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मुरादाबाद और मंडल के लोगों को दी है। इसके अलावा मिर्जापुर की जनता को भी बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारी विश्वविद्यालय के लिए 180 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर भी लगभग बनकर तैयार होने को है। हर मंडल में राज्य विश्वविद्यालय का संकल्प सरकार ने अब पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की बात न होना मजाक है। पिछली सरकारों ने प्रदेश में दंगा, कर्फ्यू दिया गया। व्यापारी उद्यमी भागने लगे, नौजवान पहचान छिपाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में उभरा है। आज विकास जनता का हो रहा है किसी परिवार विशेष का नहीं। गरीब कल्याण योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। बेटी के जन्म से लेकर शादी विवाह तक में सरकार सहयोग दे रही है। 

'डबल इंजन की सरकार सपने नहीं दिखाती, हकीकत बुनती है'
सीएम योगी ने कहा, हर मंडल में सरकारी विश्वविद्यालय का संकल्प पूरा किया गया है। इसके अलावा 22 निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। डबल इंजन की सरकार सपने नहीं दिखाती...हकीकत बुनती है। इसलिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुनती है। अकादमी में आज 8000 पुलिस सब इंस्पेक्टर को पासिंग आउट परेड में सेवा के लिए भेजा गया।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुरादाबाद ही नहीं मिर्जापुर के लिए भी अहम दिन है क्योंकि मुरादाबाद में राज्य विश्वविद्यालय व मिर्जापुर में मां विन्धवासिनी विश्वविद्यालय का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे और आसपास के सभी जिले उच्च शिक्षा से जुड़ेंगे। इससे तरक्की की रफ्तार तेज होगी।
विधान परिषद गोपाल अंजान ने कहा कि आज प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था लेकिन मोदी सरकार में विकास की गंगा बह रही है।

स्वागत संबोधन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद की वर्षों पुरानी मांग सरकारी विश्वविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा कर उसके लिए पिछले साल बजट आवंटित कर दिया। आज उस विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो रहा है यह बड़ा उपहार है। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। मुरादाबाद मंडल सहित पूरे प्रदेश में लोग सुरक्षित हैं और सुकून से जीवन जी रहे हैं। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य का भुगतान समय से करा रही है। चीनी मिल समय से चल रही हैं। किसानों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा सरकार ने दी है।

ये भी पढ़ें : CM Yogi Moradabad Visit : यूपी पुलिस को मिले 2764 नए सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी

संबंधित समाचार