बहराइच: भाकियू के मंडल महासचिव बने सुरेश सिंह, किसानों ने जताई खुशी
जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। विकास खण्ड जरवल के ग्राम पंचायत बसाहिया जगत निवासी किसान को भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन का मंडल महासचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने स्वयं नियुक्त किया है, जिससे किसानों में हर्ष है।
विकासखंड जरवल अंतर्गत ग्राम पंचायत बसाहिया जगत निवासी ठाकुर सुरेश सिंह को भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन का देवीपाटन मंडल का महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने उनके नाम की संस्तुति की है। नियुक्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद मंडल महासचिव ठाकुर सुरेश सिंह ने कहा कि किसानों का कार्य सभी सरकारी ऑफिस व कार्यालयों में होना चाहिए सभी कर्मचारी समझ ले कि यदि किसानों का कार्य न हुआ तो उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। अब किसान और सहन नही कर सकते है।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ब्लाकों में सेक्रेटरी का घर अपने ही ब्लॉक में है, लेकिन उसी ब्लॉक में उनकी पोस्टिंग कई वर्षों से है और कुछ की पत्नी सेक्रेटरी है और उनके पति कार्य कर रहे हैं। पत्नी ब्लॉक और गाँव कभी नहीं जा रही है यह बात सभी अधिकारियों को मालूम है यदि 15 दिन के अंदर सुधार न आया तो ब्लॉक मुख्यालय पर किसानों द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्वय शासन व प्रशासन की होगी।
ये भी पढ़ें -प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल, कही ये बात
