lok sabha election 2024: डिप्टी सीएम ने NDA की जीत का किया दावा, कहा- हमारे सामने कहीं नहीं टिकेगा INDI एलायंस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव 19 अप्रैल से लेकर एक जून के बीच सात चरणों में होंगे, जबकि वोटों की गिनती चार जून को होगी। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के लिए सभी सातों चरणों में मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, कि यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीट पर एनडीए गठबंधन अपनी बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का इंडी एलायंस हमारे सामने किसी भी लिहाज से नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है और आने वाले चुनावों में देश की जनता पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान करेगी। 

10 - 2024-03-16T171601.596

वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग की लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन 400 पार सीटें जीतेगा और एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। 

14 - 2024-03-16T174710.086

BJP अध्यक्ष बोले-लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि जनता में विपक्ष को लेकर अविश्वास है। जिसकी वजह विपक्ष की कार्यशैली रही है। कांग्रेस की सरकारों में योजनाओं में किस तरह भ्रष्टाचार था, यह बात किसी से छुपी नहीं है। बीजेपी सरकार में यह तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। आज हर एक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प आज हर तरफ दिखाई पड़ रहा है। जिसकी वजह से लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election Dates 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, सात चरणों में होगी वोटिंग...4 जून को नतीजे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज