फिल्मी स्टाइल में लूट का प्रयास,  आंखों में मिर्ची डालने के बाद भी पकड़ा गया लुटेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। फिल्मी स्टाइल में लूट का प्रयास करना एक 50 वर्षी व्यक्ति को भारी साबित हुआ है। ‌ज्वैलर्स की दुकान में लूट की नियत से घुसे 50 वर्षी नवनीत मिश्रा की राहगीरो ने जमकर पिटाई कर दी। ‌नवनीत की पिटाई उस वक्त हुई जब वह ज्वैलर्स की दुकान से एक बॉक्स लूट कर भाग रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब नवनीत मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। ‌
पहले की समान खरीदने की एक्टिंग
मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय नवनीत मिश्रा ई-ब्लॉक तालकटोरा स्थित प्रवेश ज्वेलर्स की दुकान पर फिल्मी स्टाइल में घुसा और सामान खरीदने की एक्टिंग करने लगा। इस दौरान उसने मौका देखते दुकान में मौजूद दुकान मालिक की आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया। जैसे ही दुकान मालिक को दिखाई देना बंद हुआ, नवनीत दुकान में रखा एक बॉक्स लेकर भागने लगा। इस दौरान दुकान मालिक ने शोर मचाया, शोर सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने आरोपी नवनीत मिश्रा को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने नवनीत की जमकर पिटाई कर दी। ‌
पुलिस ने हिरासत में लिया 
घटना के बाद जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवनीत को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है लूट की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर नवनीत नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपी के अपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

संबंधित समाचार