मथुरा: बरसाना में आज खेली जाएगी लड्डू होली, सात दिन जमकर होगी अबीर-गुलाल की बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। होली का त्योहार आने को है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं पूरे ब्रजमंडल में होली के आयोजनों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। आज बरसाने में लड्डू होली के साथ होली उमंग परवान चढ़ेगी। वहीं, सोमवार को लठमार होली खेली जाएगी। सात दिन ब्रजभूमि में जमकर अबीर-गुलाल की बारिश होगी। वहीं ब्रजभूमि में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा।

आज बरसाने में लड्डू होली और नंदगांव में फाग-आमंत्रण के साथ होली का रंग और गहरा हो जाएगा। वहीं इसके बाद सोमवार को बरसाने में विश्व प्रसिद्ध लठमार होली होगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए है। मंगलवार को बरसाने की प्रतिरूप मानी जाने वाली लठमार होली नंदगांव में होगी।

इसके बाद रंगभरनी एकादशी से ब्रज के मंदिरों में अबीर-गुलाल के साथ पानी के प्राकृतिक रंगों की बारिश शुरू हो जाएगी। बांके बिहारी मंदिर और भारत विख्यात द्वारिकाधीश में पिचकारियों से श्रद्धालुओं पर रंग की बारिश की जाएगी। वहीं इसके बाद श्रंखलाबद्ध तरीके से लगातार होली के आयोजनों में बढ़ोत्तरी शुरु हो जाएगी। ब्रज के मंदिरों के साथ-साथ लोक जीवन में भी होली पर आयोजनों की धूम है।

बता दें श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली 20 मार्च को होगी। जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि लठामार होली ब्रज की परंपराओं के अनुरूप कराने की तैयारियों पूरी हो गई हैं।

ये भी पढे़ं- मथुरा: स्कूल में लंच के बाद बिगड़ी 10 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

 

संबंधित समाचार