मेरठ: 11वीं की दो छात्राएं लापता, स्कूल जाने के बाद नहीं लौटीं घर...CCTV खंगाल रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

मेरठ, अमृत विचार। परतापुर के भूडबराल गांव की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों स्कूल से लापता हो गईं। परिजनों ने दोना छात्राओं की लापता होने की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस दोनों छात्राओं को तलाशने में लगी हुई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से छात्राओं को खोजने की कोशिश कर रही है।

बता दें, दोनों किशोरियां 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। गांव निवासी ने कहा कि उसकी बेटी परतापुर के एक स्कूल में पढ़ती है। वह अपने साथी के साथ गुरुवार को स्कूल गई थी, उसके बाद से दोनों घर नहीं लौटीं। 

परिजनों ने छात्राओं को खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिल सकीं, उसके  बाद उन्होंने थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक एक छात्रा पर मोबाइल था, उसी के आधार पर वह लोकेशन से तलाशने की कोशिश कर रही है साथ ही सीसीटीवी खंगाल रही है।। वहीं गांव के लोग दो छात्राओं के लापता होने से सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ: गंगा नदी में घड़ियाल के 75 बच्चे छोड़े गए, 20 दिनों तक होगी निगरानी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जालौन में फीस व्यवस्था बनेगी पारदर्शी: DM जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- 60 दिन पहले करना होगा वेबसाइट-नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ का प्रतिनिधिमण्डल : कर्मचारियों की समस्या पर हुई बात
IGIS पर शिकायतों की बाढ़..नहीं होगी LPG की कमी, देवरिया में डीएसओ ने दिलाया भरोसा; कहा- कालाबाजारी पर सख्ती
YEIDA ने लॉन्च की हाउसिंग स्कीम : जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट पाने का सुनहरा मौका, जल्द ही शुरू की जाएगी प्रक्रिया
गोरखपुर में CM योगी : दिग्विजयनाथ कॉलेज में कंप्यूटर रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा