मेरठ: गंगा नदी में घड़ियाल के 75 बच्चे छोड़े गए, 20 दिनों तक होगी निगरानी 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

मेरठ। घड़ियाल के 75 बच्चों को शनिवार को मेरठ के मखदूमपुर घाट से गंगा नदी में छोड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने बताया कि घड़ियाल के इन बच्चों को घड़ियाल पुनर्वास केंद्र कुकरैल लखनऊ से लाया गया था। 

17 नर और 58 मादाएं शामिल
उन्होंने बताया कि घड़ियाल की लुप्त होती प्रजाति को बचाने के लिए विश्व प्रकृति निधि भारत एवं वन विभाग के तत्वावधान में संयुक्त रूप से एक योजना संचालित की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घड़ियालों का जन्म 2021 में हुआ और इनकी उम्र लगभग तीन साल है। उन्होंने बताया कि 58 मादा और 17 नर घड़ियाल नदी में छोड़े गए हैं। इनकी लंबाई 120 से 137 सेंटीमीटर व वजन 5.4 से 6.2 किलोग्राम तक है। 

20 दिनों तक गंगा में होगी निगरानी
डीएफओ रजेश कुमार ने बताया कि घड़ियालों के शावकों को छोड़ने के बाद अब उनकी अगले 20 दिनों तक मोटरबोट द्वारा 20 किमी. के दायरे में विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी। शनिवार को भी 35 किमी की रेंज में 21 घड़ियाल टापुओं पर धूप सेंकते दिखाई दिए। जिनमें 12 व्यस्क मादाएं थी।

ये भी पढ़ें- मेरठ: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 

संबंधित समाचार