Moradabad News: राष्ट्रीय एकता चौक पर ऊंचा किया जाएगा सरदार पटेल के स्टेच्यू का फांउडेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीली कोठी चौराहे से हटा दी गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा

शहर की हृदयस्थली सिविल लाइंस में पीलीकोठी चौराहा (अब राष्ट्रीय एकता चौक) पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टेच्यू के फांउडेशन का प्लेटफार्म ऊंचा किया जाएगा। चौराहे पर से सरदार पटेल का स्टेच्यू हटने को लेकर लोगों में कौतूहल रहा। हर आने जाने वाले की नजर उस पर पड़ती रही। जिससे लोगों में जिज्ञासा जगी।

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर की हृदयस्थली सिविल लाइंस में पीलीकोठी चौराहा (अब राष्ट्रीय एकता चौक) पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टेच्यू के फांउडेशन का प्लेटफार्म ऊंचा किया जाएगा। चौराहे पर से सरदार पटेल का स्टेच्यू हटने को लेकर लोगों में कौतूहल रहा। हर आने जाने वाले की नजर उस पर पड़ती रही। जिससे लोगों में जिज्ञासा जगी।

बीते साल बदला गया था नाम
पिछले साल सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पीलीकोठी चौराहे का नाम बदलकर राष्ट्रीय एकता चौक नगर निगम के द्वारा कर दिया गया था। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशालकाय स्टेच्यू (प्रतिमा) लगाई गई थी। जिसका अनावरण मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल आदि के साथ किया था। इस चौराहे का नाम बदलकर राष्ट्रीय एकता चौक कर दिया गया था। 

पटेल प्रतिमा हटने से चर्चा तेज
अचानक चौराहे से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा हटी तो लोग हैरत में पड़ गए। लोगों में यह उत्सुकता रही कि अचानक क्या हो गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि चौराहे पर लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का फाउंडेशन नगर निगम की ओर से ऊंचा कराया जा रहा है। इसके लिए मूर्ति हटवाई गई है जिसे बहुत जल्द फिर से लगा दिया जाएगा। फांउडेशन के प्लेटफार्म को ऊंचा करने का कार्य चल रहा है।

संबंधित समाचार