Lok Sabha Election: BSP ने कानपुर सीट से अधिवक्ता कुलदीप भदौरिया को प्रत्याशी किया घोषित...दो बार BDC भी रह चुके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर लोकसभा सीट से बसपा नेता कुलदीप भदौरिया सचिन को प्रत्याशी घोषित किया

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर लोकसभा सीट से बसपा नेता कुलदीप भदौरिया सचिन को प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि, कल्याणपुर निवासी कुलदीप भदौरिया पेशे से अधिवक्ता है। उनका फाइनेंस का भी कारोबार है। वह दो बार बीडीसी भी रह चुके है। एक बार जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके है।

बता दें कि, बसपा का शहर में काफी कमजोर साबित होती नजर आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी बसपा को काफी कम वोट मिले थे। हालांकि कुलदीप भदौरिया को पूरा भरोसा है कि अधिवक्ता होने के नाते उन्हें अधिवक्ताओं का पूरा वोट मिलेगा। इसके अलावा वह संगठन को मजबूत कर चुनाव जीतेंगे।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha 2024: राजनैतिक कार्यों में सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं…जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी आचार संहिता की जानकारी

 

संबंधित समाचार