लखनऊ: सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कही यह बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आदित्यनाथ ने यहां योजना भवन स्थित बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर उन्हें याद करते हुए लिखा, "प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनकी स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।" हेमवती नंदन बहुगुणा नवंबर 1973 से नवंबर 1975 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पीएम मोदी को यूपी से 80 सीटें जिताकर बड़ा 'गिफ्ट' देंगे सीएम योगी, जानिए कैसे हासिल करेंगे यह मुकाम?

संबंधित समाचार