अममरोहा : डिडौली में पानी की टंकी बनी शोपीस, नहीं मिल रहा लोगों को पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिडौली में खड़ी पानी की टंकी

डिडौली, अमृत विचार। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकी लगवाई गई थी। जिससे ग्रामीणों को साफ-सुथरा पानी मिल सके। इसके तहत करोड़ों की लागत से डिडौली में भी पानी की लगाई गई, लेकिन जल निगम की अनदेखी के चलते टंकी शोपीस बनकर रह गई है।

लगभग 13 वर्ष पूर्व 2011 में जल निगम ने करोड़ों की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया था। तब लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने की आस जगी थी। उस समय जल निगम के कर्मचारियों ने पाइपों के माध्यम से घर-घर टोंटियां भी लगा दी थीं। कुछ समय तक तो यहां के लोगों को सुबह को लगभग आधा घंटा पानी मिला, लेकिन आधा घंटे मिले पानी को यहां की जनता ने स्टॉक करके जैसे तैसे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के प्रयास किए। लेकिन धीरे-धीरे इन टोटियों ने आधा घंटा तक मिलने वाले पानी को भी उगलना बंद कर दिया। 

अब गर्मी में पानी की आवश्यकता बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में यदि पानी की टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो यहां के लोगों के लिए पानी की चिंता का सबब जरूर बनेगी। ग्रामीणों ने मांग की कि पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से कराई जाए। क्षेत्रीय नागरिक रामवीर प्रजापति, राहुल ठाकुर, एजाजुल हसन, ठाकुर पोपाल ने मांग की है कि टंकी से पानी की आपूर्ति कराई जाए। जिससे ग्रामीणों को साफ-सुथरा पानी मिल सके।

ये भी पढ़ें : Special Story : आस्था का केंद्र है मां ललिता देवी मंदिर, दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं भक्त

 

संबंधित समाचार