VIDEO: सपा MLC गुड्डू जमाली के काफिले में सपाइयों ने जमकर की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस बोली- करेंगे कार्रवाई
आजमगढ़/लखनऊ। आजमगढ़ में सपा नेता गुड्डू जमाली के काफिले में जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं और स्टंटबाजी की गई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिले के एक चौराहों पर खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं और किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसे रोका जा सके हालांकि अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वहीं इस मामले में सपा नेता के दबदबे को देखकर ट्रैफिक पुलिस मुकदर्शक बनी रही। पुलिस अधिकारी से जब इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि गुड्डू जमाली बसपा का दामन छोड़ने के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें एमएलसी बनाया है। एमएलसी बनाने के बाद आजमगढ़ में उनका स्वागत समारोह का कार्यक्रम रखा गया। जहां उनके काफिले में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्टंट किया व ट्रैफिक नियमों का खूब उल्लंघन किया। इस दौरान यहां तैनात पुलिस मुकदर्शक बनी रही।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है। इसमें गाड़ियों का काफिला जा रहा है, कुछ व्यक्ति गाड़ी की खिड़की से बाहर निकले दिखे और हाथ हिला रहे हैं। इसकी जांच इंस्पेक्टर थाना कोतवाली को दे दी गई है। मामले में जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
VIDEO: सपा MLC गुड्डू जमाली के काफिले में सपाइयों ने जमकर की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस बोली- करेंगे कार्रवाई pic.twitter.com/icbcaIpqru
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 17, 2024
यह भी पढ़ें: रामगोपाल यादव ने BJP को लेकर किया बड़ा दावा, कहा-UP में जबरदस्त एंटी इनकंबेंसी!
