Fatehpur News: बुजुर्ग ने गेट खोलने से किया मना...युवक ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में गेट खोलने से मना करने पर युवक ने वृद्ध पर फायर झोंक दिया

फतेहपुर, अमृत विचार। गेट खोलने से मना करने जैसी मामूली बात पर एक युवक ने बुजुर्ग पर तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि गोली से बुजुर्ग बाल-बाल बच गया। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली गलौज, धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। 

राधानगर थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी सावित्री शुक्ला ने बताया कि राधानगर का शिवम तिवारी परिवार से खुन्नस मानता है। वह रात दरवाजे पर आया। गेट को पीटकर खुलवाने की कोशिश करने लगा। उसके बुजुर्ग पति जमुना प्रसाद शुक्ला गेट पर पहुंचे। उसने गेट खोलने को कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया।

उसके बाद उन्हें आरोपी ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। गेट न खोलने पर पति पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उनको नहीं लगी। अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। धमकी देते हुए आरोपी वहां भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक आरके पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: अपना ही पैसा मांगना पड़ा भारी...कार्यालय में युवती व उसके मित्र को पीटा, फिर चढ़ाई कार, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार