बदायूं: घरेलू कलह में दंपति ने फांसी लगाकर दी जान
बदायूं, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी में ऐसी दरार पड़ी कि आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मईकलां के नौसे के पुत्र जाबिर (25) की शादी चन्दौसी की आस्मा (22) के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। …
बदायूं, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी में ऐसी दरार पड़ी कि आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मईकलां के नौसे के पुत्र जाबिर (25) की शादी चन्दौसी की आस्मा (22) के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। कभी-कभी कलह काफी बढ़ जाता था। बुधवार रात दोनों अपने कमरे में सोए थे। सुबह नहीं उठे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर जैसे-तैसे दरवाजा खोला तो परिजनों के होश उड़ गए। दोनों फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। चीख-पुकार सुनकर आस- पड़ोस के लोग आ गए।
पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आस्मा के मायके वाले भी पहुंच गए लेकिन उन्होंने किसी तरह के आरोप बेटी के ससुराल वालों पर नहीं लगाये। मौत की बजह को भी वे लोग नहीं बता सके।
