Video: बहराइच में ग्रामीणों ने बाइक चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा
कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के भखला चौराहे पर बाइक चोरी करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भकला निवासी पुत्तीलाल सिंह शनिवार शाम को अपनी बाइक से चौराहे पर आए थे।
वह बाइक खड़ी कर सामान की खरीददारी करने लगे। तभी एक अज्ञात युवक आया। उसने बाइक चोरी की नियत से दूसरी चाबी का प्रयोग वाहन में शुरू कर दिया। इसी दौरान बाइक मालिक और अन्य लोग आ गए। काफी मात्रा में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने इसकी जानकारी कोतवाली में देने के साथ डायल 112 को दी। डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बाइक चोरी का आरोप लगने वाले युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमटेडिया निवासी रिंकू राजपूत बताया। पुलिस ने मौजूद लोगों का बयान दर्ज किया। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मी मौके से चले गए। पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है। इस मामले में कोतवाल राजनाथ सिंह को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन काट दिया। जिससे पुलिस का पक्ष पता नहीं चल सका।
बहराइच:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 17, 2024
ग्रामीणों ने बाइक चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा
पुलिस ने पूछताछ के बाद मामले को दबाया pic.twitter.com/g15JJQocqw
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पिकअप में लाद ले गए बकरे और बकरियां, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
