भदोही: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में भदोही जनपद के खेमापुर निवासी रोहित पांडेय को गिरफ्तारी कर लिया गया है। बताया जाता है कि रोहित की गिरफ्तारी से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

 साधारण परिवार का रोहित दो भाई एक बहन में बड़ा लड़का है। वह पढ़ाई के बाद दो साल पहले अहमदाबाद के ट्रांसपोर्ट में बुकिंग क्लर्क की नौकरी कर रहा था। पिता विजय नाथ दिल्ली में गार्ड की नौकरी करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोहित की गिनती गांव में शान्त तथा साधारण लड़कों में होती है। गांव में चर्चा है कि उसे बड़े लोग फंसा दिया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में आग लगने से तीन घर जले, हजारों का सामान स्वाहा

संबंधित समाचार