बरेली: कल से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षा, बनाए गए 90 केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा 19 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सत्तर हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। इनमें अधिकांश प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने वाले छात्र हैं, क्योंकि संस्थागत छात्र नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। 

अब चुनाव की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में चुनाव के समय में जिन प्रश्नपत्रों की परीक्षा है, उनमें कुछ परिवर्तन किया जा सकता है। 19 मार्च से स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा होगी। इसके बाद 1 अप्रैल से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और 10 अप्रैल से परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षा शुरू होगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: आंवला नगर पालिका के चेयरमैन सपा छोड़ बसपा में शामिल

संबंधित समाचार