अमेठी: न्याय न मिलने पर कलेक्ट्रेट में केरोसिन डालकर पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास
पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर कई दिनों से लगा रही थी कलेक्ट्रेट का चक्कर
अमेठी, अमृत विचार। न्याय के लिए दर-दर भटक रही है महिला को न्याय नहीं मिला तो महिला ने कलेक्ट्रेट में खुद के ऊपर केरोसिन तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि कई दिनों से महिला कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रही है फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन ने महिला को जैसे तैसे बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
पूरा मामला शुकुल बाजार थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली महिला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर देखते ही देखते खुद पर केरोसिन डालकर अपने आप को आग के हवाले करने की कोशिश की लेकिन कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण आनन-फानन में महिला को बचाया गया इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
अमेठी:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 18, 2024
न्याय न मिलने पर कलेक्ट्रेट में केरोसिन डालकर पीड़िता ने आत्महत्या का किया प्रयास
पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर कई दिनों से लगा रही थी कलेक्ट्रेट का चक्कर#Amethi #Video pic.twitter.com/boLZgDcZTE
वहीं पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज एक महिला ने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया गया महिला का आरोप था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी सुनवाई नहीं हो रही है इस पूरे मामले में 2021 में ही महिला ने अपने पति के साथ कुछ अन्य लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा गया था।
पुलिस अधीक्षक में कहा कि महिला के पति ने अपनी जमीन को गांव के कुछ लोगों को बेचा था जमीन बेचने के बाद खरीदारों ने जमीन का खारिज,दाखिल भी अपने नाम कर लिया था पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला इसी घर में रह रही है पूरे मामले की जांच कराई गई महिला द्वारा जिन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया वह जांच में साबित नहीं हो पाया है मामला संदिग्ध है पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है महिला पूरी तरीके से स्वस्थ है और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत, दो महिलाएं घायल
