बलरामपुर: विवाद के बाद नाराज कार्डधारक ने फाड़ा कोटेदार का रजिस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। राशन वितरण के दौरान नेटवर्क की समस्या होने से नाराज कार्डधारक और कोटेदार के बीच विवाद हो गया। कोटेदार का आरोप है कि कार्डधारक ने उसका सरकारी रजिस्टर फाड़ डाला तथा मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित कोटेदार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

मोहल्ला बलुहा के कोटेदार जावेद खां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहां है कि सोमवार को उनके मोहल्ले का एक कार्ड धारक दुकान पर राशन लेने आया था। उस समय ई- पाश मशीन में नेटवर्क नहीं था इसलिए अंगूठा नहीं लग पा रहा था। मैंने कहा की नेटवर्क आने पर राशन दूंगा। इसी बात पर कार्ड धारक नाराज हो गया और उसने सरकारी रजिस्टर फाड़ डाला तथा मोबाइल भी तोड़ दिया।

35 (85)

कोटेदार के साथ हुई अभद्रता से नाराज सस्ता उचित दर विक्रेता परिषद के पदाधिकारी भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नगर कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -दादा और दादी की पिटाई से परेशान बालिका ट्रेन से पहुंची बहराइच

संबंधित समाचार