बरेली: अब हर ब्लॉक में बनेंगी पांच मॉडल ग्राम पंचायतें, प्रधानों को आदेश जारी
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार: जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पांच ग्राम पंचायतें मॉडल बनाई जाएंगी। इस संबंध में सभी प्रधानों को आदेश जारी किए गए हैं। पहले से जारी बजट से ही पंचायतों में बेहतर कार्य कराया जाएगा।
जिले की भरतौल ग्राम पंचायत का प्रदेश स्तर पर नाम है। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के मानकों पर भुता ब्लॉक की सुनौरा मुरारपुर, भदपुरा की अलैया दूसरे नंबर पर, चौथे स्थान पर फतेहगंज पश्चिमी की औंध और पांचवें स्थान पर मझगवां ब्लॉक की अंतपुर ग्राम पंचायत आई हैं।
पांचों ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए शासन से एक करोड़ 10 लाख रुपये जारी किए गए हैं। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने का लक्ष्य है। प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रधानों को क्षेत्र में विकास के लिए पहले से मिले बजट से ही और बेहतर कार्य करने होंगे।आचार संहिता से इस कार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- शहाबुद्दीन रजवी ने गुजरात में नमाजी छात्रों पर हमला बताया निंदनीय, बोले- असामाजिक तत्वों पर लगे लगाम
