लखनऊ: रोड के किनारे बनी दुकानों में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के खरगपुर गीतापुरी में रोड के किनारे बनी दुकानों में लगी आग। रजाई गद्दों, कोल्हू और अंडे की दुकान आई जद में, तीनों दुकानों के अंदर रखा सामान जलकर हुआ खाक, मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू, गोमतीनगर के खरगपुर गीतापुरी इलाके का है पूरा मामला। आग लगने से तीनों दुकानों के अंदर रखा सारा सामान जलकर हुआ राख। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: महिला सुरक्षा कर्मी और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार