लखनऊ: वर्दी की मर्यादा तार-तार... तोपखाना चौकी के अंदर दीवान दिखा नशे में, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर वर्दी की मर्यादा को तार तार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कैंट थाना क्षेत्र के तोपखाना चौकी के अंदर का बताया जा रहा है। लेकिन इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा दीवान शराब के नशे में धुत है।  

इतना ही नहीं वायरल वीडियो में टेबल पर रखी हरे रंग की दारू की बोतल को चौकी के अंदर मौजूद दीवान छुपाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनता देख दीवान ने छुपाई शराब की बोतल।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: महिला सुरक्षा कर्मी और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार