Banda: 13 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान; ‘जागो बांदा के मतदाता’ स्लोगन से किया गया लोगों को मतदान के लिए जागरूक

13 लाख से अधिक मतदाता करेंगे जनपद के 1389 पोलिंग बूथों में मतदान

Banda: 13 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान; ‘जागो बांदा के मतदाता’ स्लोगन से किया गया लोगों को मतदान के लिए जागरूक

बांदा, अमृत विचार। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद निर्वाचन विभाग ने नई मतदाता सूची जारी कर दी। जनपद की चारों विधान सभा क्षेत्रों में 58 हजार से ज्यादा नए मतदाता बढ़े हैं। लोकसभा चुनाव में चारों विधानसभाओं में 13,28,339 मतदाता अपने मतदान करेंगे। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में 13,09,009 मतदाता थे।

बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में जनपद में चार विधान सभा क्षेत्र तिंदवारी, बबेरू, नरैनी और बांदा हैं। हालांकि बांदा संसदीय सीट में जिले की बांदा, नरैनी और बबेरू विधानसभा ही शामिल है। जबकि जिले की तिंदवारी विधानसभा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में शामिल है। यहां नए मतदाताओं को शामिल करने और बाहरी व मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाने तथा नाम आदि संशोधन के लिए दो माह तक संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया है। 

जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने पत्रकारों से चुनावी चर्चा करते हुए बताया कि इस बार जिले में रिकार्ड 58 हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं, जिनमें 16525 मतदाता पहली बार वोट की चोट करेंगे। मतदाता सूची में जेंडर रेसियो 838 है। बताया कि इस बार 80 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने ‘बनो देश के भाग्य विधाता-जागो बांदा के मतदाता’ का नारा बुलंद करके लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित किया। कहा कि मतदाता सूची में 16 अप्रैल तक नाम बढ़ाए जा सकते हैं। 
 
जनपद में 831 मतदान केंद्र 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में 831 मतदान केंद्र और 1389 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में इस बार 224 मतदान केंद्र व 346 मतदेय स्थल हैं। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 222 मतदान केंद्र व 350 बूथ हैं। नरैनी में 236 मतदान केंद्र व 320 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 

जबकि सदर विधानसभा क्षेत्र में 148 मतदान केंद्रों में 320 बूथ बनाए गए हैं। बताया कि विधानसभावार दो-दो पिंक, दो-दो यूथ और एक दिव्यांग (पीडब्लूडी) बूथ बनाए जाएंगे। पिंक बूथों में महिलाएं यूथ बूथों में युवा और पीडब्लूडी बूथों में दिव्यांग कर्मचारियों को तैयार करने की योजना है। ताकि उनमें आत्मविश्वास जगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- Banda: गैंगेस्टर एक्ट न्यायालय ने दो अपराधियों को सुनाई पांच-पांच वर्ष कैद की सजा; छह-छह हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया

 

ताजा समाचार

FIH Hockey Pro League : हॉकी प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को सौंपी कमान
Farrukhabad: आसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, डॉक्टर बोले- भीषण गर्मी साथ लाती बीमारियां, ऐसे करें बचाव...
निर्मला सीतारमण का आरोप, झारखंड बड़े पैमाने पर पलायन, अराजकता और भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा
रूस ने कहा- भारत के चुनाव में रुकावट डाल रहा अमेरिका, पन्नू की हत्या मामले में भी लगाए बड़े आरोप 
बरेली: चुनाव में ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रहा सिपाही, रिपोर्ट दर्ज
जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा - भाजपा की सरकार आई तो हमारी सुरक्षा में लगी पुलिस भी बनेगी अग्निवीर