बहराइच: किसानों ने बैठक में उठाई समस्याएं, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के धरना स्थल में मंगलवार को भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया। शहर के कलेक्ट्रेट में स्थित धरना स्थल के बाहर मंगलवार को भारतीय मजदूर किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नसीब अली रहे।

 बैठक में किसानों से छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने, सड़क निर्माण करवाने गरीबों को आवास दिलाने कई पात्र लोगों को वृद्ध और विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत की। इसके बाद सभी ने  सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान महिला और पुरुष किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: महिला सुरक्षा कर्मी और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार