मुरादाबाद: पॉलिसी मैच्योर का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बीमा कर्मी बनकर युवक को समय से पहले पॉलिसी मैच्योर करने का लालच देकर साइबर लुटेरे ने उससे 4 लाख 65 हजार रुपए ठग लिए। कई किश्तों में उसने रकम अपने एकाउंट में डलवाई। बाद में फोन बंद कर लिया। काफी वक्त बीतने के बाद भी पैसा नहीं आया तो पीड़ित ने बीमा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बीमा कर्मी बनकर युवक को समय से पहले पॉलिसी मैच्योर करने का लालच देकर साइबर लुटेरे ने उससे 4 लाख 65 हजार रुपए ठग लिए। कई किश्तों में उसने रकम अपने एकाउंट में डलवाई। बाद में फोन बंद कर लिया। काफी वक्त बीतने के बाद भी पैसा नहीं आया तो पीड़ित ने बीमा कंपनी पर जाकर संपर्क किया। इसके बाद धोखाधड़ी की जानकरी होने पर उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर सात निवासी जागेश कुमार ने साइबर सेल में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी से पॉलिसी कराई थी। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर फोन आया तो बात करने वाले युवक ने खुद को बीमा कर्मी बताया। फोन करने वाले ने कहा कि वह समय से पहले पालिसी मैच्योर कराकर रकम एकाउंट में डलवा सकता है। जागेश के अनुसार वह झांसे में आ गए और युवक के बताए अनुसार उन्होंनें कई दफा में करीब 4 लाख 65 हजार रुपए उसके एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। युवक ने जल्द रकम खाते में आने का आश्वासन दिया।

जागेश के अनुसार कई दिन बीतने के बाद भी जब रकम नहीं आई तो उन्होंने बीमा कार्यालय पर जाकर संपर्क किया। बताय गया कि अभी पालिसी मैच्चोर नहीं हुई है। जागेश ने जब पूरी बात बताई तो बीमा कर्मियों ने इस तरह के फोन से इंकार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नरेशपाल ने बताया कि आरोपी बीमा कर्मी बनकर फोन करता था। झांसे में लेने के साथ ही फर्जी कागजात बनाकर भेज देता था। इसके बाद आसानी से रकम ऐंठ लेता था। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार