सुलतानपुर: पशुशाला में लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनपतगंज/सुलतानपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के चंदौर के पूरे तिवारीपुर में मंगलवार को सुबह घर के बाहर  पशुशाला  में युवक की लाश छप्पर में लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। सोमवार की रात राम बक्श (24 ) पुत्र गया प्रसाद खाना खा कर घर के बाहर स्थित पशुशाला में सोने चला गया। 

देर सुबह जब वापस नहीं लौटा तो  उसके चाचा अजय तिवारी पशुशाला पहुंचे तो अंदर बडेर से लटका हुआ शव देखा। जिसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिय भेज दिया। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: बच्ची को मिला न्याय, पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को सुनाई सात साल की सजा

 

संबंधित समाचार