सुलतानपुर: भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपित फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है।हवस में अंधे एक चाचा ने अपनी भतीजी से ही दुष्कर्म कर डाला। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए संबंध बनाता रहा। डर के मारे किशोरी खामोश रही, लेकिन गर्भवती हो जाने पर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। किशोरी की मां ने आरोपी चाचा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते हैं चाचा फरार हो गया। वही  अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना कोतवाली कादीपुर कोतवाली के एक गांव में हुई है। दो सगे भाईयो  के बीच बंटवारा हो गया है। करीब चार माह पहले चाचा ने अपनी 14 साल की भतीजी को बहला फुसलाकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की किसी को खबर नहीं हुई। जान से मारने की धमकी देते हुए जब भी मौका मिलता भतीजी से संबंध बना लेता। इसी दौरान किशोरी जब गर्भवती हो गई तो  वह अपनी मां के पास पहुंची और रो-रोकर उसने अपने गर्भवती होने की बात बताई। यह सुनकर मां के होश उड़ गए। 

उसने जब चाचा से पूछा तो आरोप है कि चाचा ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में मां ने कोतवाली पहुंचकर रात करीब आठ बजे चाचा के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चाचा अपने घर से फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: बेटी ने फंदा लगाकर दी जान, तो भड़के मृतका परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद कर लगाई, दो जिंदा जले

संबंधित समाचार