बलरामपुर: भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा कोयलाबास पर सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात एसएसबी जवानो ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को भारतीय मुद्रा के साथ धर दबोचा है। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान आवागमन करने वालों पर पैनी नजर रख रहे हैं। 

इसी बीच चेकिंग के दौरान नेपाली युवक के पास 64 हजार की भारतीय मुद्रा बरामद की गई।युवक भारतीय मुद्रा के बारे में कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया।उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग जरवा के हवाले किया गया।

भारत -नेपाल सीमा पर कोइलाबास प्रवेशद्बार के रास्ते भारत आते समय चेकिंग के दौरान सशस्त्र सीमा बल ने नेपाली नागरिक के पास से 64000 रु भारतीय मुद्रा को बरामद किया। पकड़े गए युवक की पहचान सत्तभरिया निवासी लमही डांग नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है।

चेकिंग में  जात्या रंजन राय ,दीनानाथ, भंवरलाल, प्रेमलता,कविता कुमारी,पप्पी गुर्जर अन्य एसएसबी जवान उपस्थित रहे।इस संबंध में कस्टम अधिकारी जरवा आर के यादव ने बताया कि एसएसबी द्वारा भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली युवक को पकड़ा गया है । मामले में छानबीन कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: बेटी ने फंदा लगाकर दी जान, तो भड़के मृतका परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद कर लगाई, दो जिंदा जले

संबंधित समाचार