लखनऊ: पहले माचिस की तीली से जलाई सिगरेट, फिर उसी से महिला दुकानदार को जलाने का किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले माचिस की तीली से सिगरेट जलाई, फिर उसी से महिला दुकानदार को जलाने का प्रयास किया असफल होने पर उसने पीड़िता की पिटाई कर फरार हो गया। इस पूरे मामले का सीसीटीवा फुटेस सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।  पूरा मामला 18 मार्च की रात लगभग 9:40 बजे का है। 

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता द्वारा बताया गया पहले आरोपी गोलू उर्फ रमेश ने उससे उधार की माचिस माँगी। उसके बाद गन्दी गन्दी गालियां देने लगा और माचिस से उसे को जलाने की कोशिश की और चेहरे पर तमाचा मारकर भाग गया। पीड़िता उमा यादव द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस का कहना है सीसीटीवी फूटेज और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। 

गोलू उर्फ रमेश का एक वीडियो और आया सामने जिसमे गोलू पीड़िता उमा यादव को गाली देता दिखाई दे रहा है और अपने आप को ये कहता दिखाई दे रहा है कि मैं यादव हुं इसलिए गाली देता हूं डीएम को फ़ोन कर लो इसके बाद महिला दुकानदार को तमाचा मारकर फरार हो जाता है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुवे गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुदकमा है। 

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: बेटी ने फंदा लगाकर दी जान, तो भड़के मृतका परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद कर लगाई, दो जिंदा जले

संबंधित समाचार