सुलतानपुर: एंबुलेंस चालक ने सुपरवाइजर से की मारपीट, मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंभुआ/ सुलतानपुर, अमृत विचार। एंबुलेंस चालक ने सुपरवाइजर के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। सुपरवाइजर ने चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। उधर एंबुलेंस चालक ने भी सुपरवाइजर पर गाली गलौज, मानसिक प्रताड़ना करने तथा अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

जनपद में 102 तथा 108 एम्बुलेंस के सुपरवाइजर दुर्गेश कुमार पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तारुन अयोध्या निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा जो लंभुआ सीएचसी में 102 एम्बुलेंस चालाक है, वह आए दिन अभद्रता करता रहता है। आरोप है कि सोमवार की शाम चालक ने मारपीट की और अभद्रता की। सुपरवाइजर ने बताया कि लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। मैंने अपने उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचना दी और पुलिस को भी मामले से अवगत करवाया। 

कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि सुपरवाइजर की तहरीर पर पुलिस ने चालक नरेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। उधर, एंबुलेंस चालक नरेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुपरवाइजर अवैध वसूली कर मानसिक प्रताड़ना करते हैं तथा ऐसा न करने पर गाली-गलौज व नौकरी से निकलवा देने की धमकी देते हैं।

ये भी पढ़ें -Lucknow breaking news: जीएसटी डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार अरेस्ट, यूपी विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

संबंधित समाचार