Lucknow breaking news: जीएसटी डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार अरेस्ट, यूपी विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है, यहाँ यूपी विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकरी के अनुसार यूपी विजिलेंस टीम ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडे को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर एडम डाटा सर्विसेज से दो लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

बता दें कि धनेंद्र कुमार पांडे लखनऊ में जीएसटी जोन 20 में तैनात हैं। उन्हें सेल्स टैक्स मुख्यालय से रिश्वत लेते टीम ने पकड़ा है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -विधायक सीता सोरेन ने JMM के सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे और परिवार के खिलाफ रची जा रही गहरी साजिश

संबंधित समाचार