आरोप: झोला छाप डॉक्टर के इंजेक्शन से किसान की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क़ायमगंज/ फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में परिजनों ने आरोप लगाया कि झोला छाप के इंजेक्शन लगाने से मंगलवार की रात किसान की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर मजरा रायपुर निवासी धर्मवीर(60) पुत्र किशन लाल अपने खेतों में कार्य कर रहे थे। कार्य करते समय अचानक उनकी सांस फूलने लगी। इलाज के लिए झोला छाप डाक्टर को दिखाने चले गए।

उनके पुत्र संदीप ने बताया कि पिता सांस के मरीज थे। आज वह खेत पर कार्य कर रहे थे तभी अचानक उनकी सांस फूलने लगी थी। रायपुर गांव के ही अजय भारतीय के मकान में रह रहे झोलाछाप प्रभात के यहां दिखाने गए। उसने उसके पांच इंजेक्शन एक साथ लगा दिए। जिससे धर्मवीर की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन फानन में धर्मवीर  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां  डॉक्टर अमरेश ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। धर्मवीर अपने पीछे अपनी पत्नी उमा देवी व आठ पुत्र छोड़ गए। वही एक पुत्र की शादी नही हुई थी।

घटना की सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी अपने हमराहियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। और घटना की जानकारी ली।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि झोलाछाप प्रभात  के इलाज से पूर्व में भी कई मासूमो व कई लोगो लोगों की मौते हो चुकी है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: ऋण खातेदार की पहचान करना शिक्षक को पड़ा महंगा, बैंक खाते के संचालन पर लगी रोक

संबंधित समाचार