हरदोई: सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, कोहराम
हादसे के बाद खाई में गिरी पिकअप, पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया, चालक गिरफ्तार
हरदोई। शौच से वापस लौट रही बुज़ुर्ग महिला हरदोई-साण्डी रोड पार कर रही थी, उसी बीच तेज रफ्तार पिकअप उसे टक्कर मारते हुए खाईं में गिर कर फंस गई। हादसे में घायल हुई बुज़ुर्ग को मेडिकल कालेज मे़ भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर हादसे की खबर सुन कर वहां पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्ज़े में लेते हुए उसके ड्राइवर को पकड़ लिया।
बताया गया है कि कोतवाली शहर के सुरजीपुर कालोनी निवासी कृष्ण कुमार की 70 वर्षीय पत्नी राजेन्द्री देवी बुधवार की सुबह शौच करने गई हुई थी, जहां से वह घर वापस जाने के लिए हरदोई-साण्डी रोड पार कर रही थी। उसी बीच तेज़ रफ्तार पिकअप उसे टक्कर मारते हुए खाईं में गिर कर उसी में फंस गई।
बुरी तरह घायल हुई राजेन्द्री देवी को आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे की खबर सुनते ही वहां पहुंची यूपी-112 की पीआरवी टीम ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ कर पिकअप को अपने कब्ज़े में ले लिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
बुज़ुर्ग महिला के दो बेटे रामप्रताप और जयप्रताप है। बुज़ुर्ग की हादसे में हुई मौत की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
यह भी पढे़ं: अयोध्या: तहसील में राजस्व कर्मियों की जबरदस्त कमी, मात्र 20 लेखपाल और 16 राजस्व निरीक्षकों के भरोसे 159 राजस्व गांव
