श्रावस्ती: मूलभूत व्यवस्थाओं से परिपूर्ण हो मतदान स्थल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका शर्मा और पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत  विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत बनाये गये मतदेय स्थल उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर मसहा का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।

इस दौरान मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ पर मतदाता सूची का भी अवलोकन किया तथा बीएलओ को निर्देशित किया कि ऐसे मतदाता जो मृतक हो चुके अथवा जिले से बाहर पलायन कर चुके है, उनका नाम सूची में संशोधित किया जाए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टी के आवागमन का रास्ता, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन/वायरिंग, शौंचालय तथा दिव्यांग मतदाता हेतु रैम्प के साथ ही साथ पेयजल, बाउन्ड्रीवाल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

उन्होने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी भी मतदान केन्द्र/मतदेय स्थल पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम, मतदेय स्थल की संख्या व नाम, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का पदनाम, सम्बन्धित उपजिलाधिकारी का नाम, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का पदनाम, खण्ड विकास अधिकारी का नाम, सुपर वाइजर का नाम व पद, बीएलओ का नाम व पद, मतदाता पंजीकरण केन्द्र का नाम एवं सम्बन्धित क्षेत्र के थानाध्यक्ष का नाम व नम्बर अंकित नही है तो तत्काल उनका नाम व नम्बर अंकित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-पति निक जोंस और बेटी मालती संग रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

संबंधित समाचार